उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे TMC सांसद कल्याण बनर्जी, राहुल बना रहे थे वीडियो

वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री (नकल) करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Jagdeep Dhankhar, Parliament of India,
Jagdeep Dhankhar, Parliament of India,
Google CTA

Jagdeep Dhankhar: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सांसदों के निष्कासन की तेज चर्चा है. सोमवार को विपक्ष के 67 सांसद निष्कासित हुए, तो मंगलवार यानी आज फिर 49 सांसद सस्पेन्ड हो गए. उसी के विरोध में संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों का जबर्दस्त प्रदर्शन देखने को मिला है. इसी प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सभापति जगदीप धनखड़ ने कठोर प्रतिक्रिया देते हुए अस्वीकार्य बताया हैं. आइए बताते हैं क्या है वीडियो में और इसे लेकर सभापति धनखड़ क्यों हैं नाराज?