ममता बनर्जी की पार्टी से एक और विकेट डाउन, 19 से 20 हो गई बागी सांसदों की संख्या...सिर्फ ये 8 ममता के साथ!
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर जारी है. TMC को एक और झटका देते हुए सांसद प्रसून बनर्जी ने भी बागी खेमे का साथ दे दिया है. अब बागी सांसदों की संख्या 19 से बढ़कर 20 हो गई है. जानिए ममता बनर्जी की पार्टी में मचे सियासी भूचाल की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

TMC Internal Conflict
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही ममता बनर्जी और TMC के लिए मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया है. पहले 58 विधायक बागी हुए और फिर सांसदों के बागी रूप ने पश्चिम बंगाल की सियासी गलियारों का पारा हाई कर दिया. बीते कल सूत्रों के हवाले से एक लिस्ट सामने आई थी जिसमें 19 बागी TMC सांसदों का नाम था. लेकिन अब एक बार फिर ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा है और कल तक जो प्रसून बनर्जी ममता के साथ खड़े थे, वो भी बागी हो गए है. प्रसून बनर्जी ने संसद में अलग गुट बनाने की मांग करने वाले पत्र पर साइन कर दिया है.
