ममता बनर्जी से बगावत के बाद दिल्ली पहुंचीं सायोनी घोष, सवाल सुनते ही चेहरे पर आई रहस्यमयी मुस्कान
पश्चिम बंगाल की राजनीति में मचे भूचाल के बीच पार्टी की फायरब्रांड नेता और बागी सांसद सायोनी घोष रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां उनसे पूछा गया कि क्या वाकई उन्होंने बगावत कर दी है. इसके जवाब में उन्होंने जो कहा वो जानिए.
ADVERTISEMENT

सायोनी घोष का बयान आया सामने
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त भूचाल आया हुआ है. तृणमूल कांग्रेस के भीतर बगावत की चिंगारी अब दिल्ली के गलियारों तक पहुंच चुकी है. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी के बागी सांसदों के रुख ने सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. इसी सियासी हलचल के बीच, TMC की फायरब्रांड नेता और बागी सांसद सायोनी घोष रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं.