'हमसे कहा खड़े होकर ताली बजाओ...' TMC की कालीघाट बैठक में आखिर क्या हुआ? बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने किया खुलासा
Ritabrata Banerjee News : पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर बगावत खुलकर सामने आने लगी है. बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पार्टी के 61 विधायक उनके साथ हैं. कालीघाट बैठक के खुलासों ने TMC की अंदरूनी राजनीति में नया भूचाल ला दिया है.
ADVERTISEMENT

ममता बनर्जी के बागी विधायक का बड़ा दावा
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से हलचल मची हुई है. प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर पैदा हुआ संतोष चरम पर है. पार्टी के कई नेता बगावती सुर अख्तियार कर हुए है. इन सब के बीच अब तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान उन्होंने पार्टी के अंदर चलने वाली गतिविधियों की तीखी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी, इसमें सभी विधायकों को अभिषेक बनर्जी के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाने का कहा गया.