Charchit Chehra: कौन हैं एक्ट्रेस त्रिवेणी राव, जो बनीं बीजेपी नेता और पूर्व CM बिप्लब देब की पत्नी? जानिए दोनों की पूरी कहानी

Chachit Chehra: कौन हैं कन्नड़ एक्ट्रेस त्रिवेणी राव, जिन्होंने बीजेपी नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से दूसरी शादी की? जानिए त्रिवेणी राव का फिल्मी करियर, बिप्लब देब की राजनीतिक यात्रा, पहली शादी, तलाक और दोनों की लव स्टोरी की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Biplab Kumar Deb and Triveni Rao
पूर्व सीएम बिप्लब देव ने एक्ट्रेस त्रिवेणी राव से रचाई शादी!
Google CTA

जिंदगी हो या राजनीति, कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. प्यार भी कब कैसे किसी को हो जाए, इसकी भी कोई गारंटी नहीं होती. 50 पार लोग जब प्यार में पड़ते हैं या शादी करते हैं तो अक्सर हेडलाइंस बनती हैं. ऐसी ही एक हेडलाइन बनी है बिप्लब कुमार देब की. बिप्लब देब मामूली आदमी नहीं हैं. बीजेपी के बड़े नेता और सांसद तो हैं हीं, साथ ही त्रिपुरा के सीएम भी रहे. 25 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद उन्होंने दो बच्चों की मां नीति देब से तलाक लिया. फिर अपनी मां के कहने पर दूसरी शादी रचाई वो भी एकदम चुपके-चुपके. 19 जून को जब बिप्लब देब और कन्नड़ एक्ट्रेस त्रिवेनी राव एक-दूसरे को हो रहे थे तब कहां जमाने को खबर थी. खबर तो जब पता चली जब बिप्लब देब और त्रिवेणी राव ने चाही.