बदल जाएगा यूपी का सीएम, योगी की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा? जानिए वरिष्ठ पत्रकारों ने क्या कहा

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बैठकों का दौर जारी है. इस बीच अटकलों का बाजार इस बात को लेकर भी गर्म है कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है. योगी रहेंगे या जाएंगे? इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी राय रखी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Saptahik Sabha: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद से उत्तर प्रदेश बीजेपी के अंदर उथल-पुथल मची हुई है. यूपी बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं है ये बात तब सामने आई जब प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार से बड़ा संगठन है. उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बैठकों का दौर जारी है. इस बीच अटकलों का बाजार इस बात को लेकर भी गर्म है कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है. योगी रहेंगे या जाएंगे? इसी बात को जानने के लिए हमारे खास शो साप्ताहिक सभा में ‘Tak’ क्लस्टर के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने वरिष्ठ पत्रकार राज किशोर और वरिष्ठ पत्रकार विजय विद्रोही के साथ बातचीत की है. आइए आपको बताते हैं, इस चर्चा के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु.