Shesh Bharat: केरल में 'सतीशन फॉर्मूला' से कांग्रेस ने चौंकाया, क्या कर्नाटक में सिद्धारमैया की कुर्सी हिला पाएंगे डीके शिवकुमार?

केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ (UDF) की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस आलाकमान ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री चुनकर सबको चौंका दिया है. इस फैसले ने ढाई-ढाई साल की शर्त के बिना संगठन और जमीनी संघर्ष को प्राथमिकता दी है.

ADVERTISEMENT

VD Satheesan
VD Satheesan
google news

Shesh Bharat: केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी के बाद मुख्यमंत्री की रेस पर लगा सस्पेंस अब खत्म हो चुका है. कांग्रेस नेतृत्व ने तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए वी.डी. सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है. वह सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि आलाकमान ने सतीशन पर पूरा भरोसा जताते हुए ढाई-ढाई साल के रोटेशन जैसी कोई शर्त नहीं जोड़ी है. वहीं, केरल के इस बड़े सियासी फैसले की सबसे तेज गूंज पड़ोसी राज्य कर्नाटक में सुनाई देने लगी है, जहां मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए चल रही जंग अब और तेज हो गई है.