राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की गाड़ियों पर असम में हुआ हमला? क्या-क्या हुआ, सब जानिए

असम के उत्तरी लखीमपुर शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर और पोस्टर फाड़ दिए गए हैं. साथ ही उनके वाहनों पर पत्थरबाजी भी की गई है.

ADVERTISEMENT

Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra
Google CTA

Attack on Bharat jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम में है. यात्रा को कल शाम उत्तरी लखीमपुर पहुंचना था. उससे पहले ही तैयारियों में जुटे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के वाहनों पर हमला हो गया. कांग्रेस का आरोप है कि, असम के उत्तरी लखीमपुर शहर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर और पोस्टर फाड़ दिए गए हैं. साथ ही उनके वाहनों पर पत्थरबाजी भी की गई है. राहुल को शनिवार को लखीमपुर पहुंचना था. राहुल के लखीमपुर पहुचने से पहले तैयारियां की जा रही थी तभी कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी करते हुए हमला कर दिया. वैसे आज यानी शनिवार को राहुल लखीमपुर में हैं और यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी है.