PM मोदी का खिलाड़ियों संग मुलाकात का वीडियो जबर्दस्त वायरल, YouTube के ट्रेंड में टॉप
वीडियो में पीएम मोदी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के हाथ पकड़ उनसे कहते नजर आ रहे हैं कि आप 10 मैच जीतकर यहां तक पहुंचे. यह सब होता रहता है.
ADVERTISEMENT

PM Modi with Indian Cricket Team
Cricket World Cup: वर्ल्ड कप फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्लेयर्स से मुलाकात का वीडियो जबर्दस्त चर्चा में है. यूट्यूब पर नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल चैनल से पोस्ट किया गया ये वीडियो पिछले 24 घंटे से ट्रेंड में टॉप पर है. अबतक इस वीडियो को 48 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है.