विनेश-बजरंग के कांग्रेस में जाने पर साक्षी मलिक बोली- 'मेरे पास भी था ऑफर लेकिन...'

Vinesh Phogat joins Congress: रेसलर साक्षी मालिक ने कहा कि, 'किसी का भी पार्टी ज्वाइन करना उनका व्यक्तिगत फैसला है. मेरा मानना है कि हमें त्याग कर देना चाहिए जिससे हमारे आंदोलन को गलत रूप नहीं दिया जाए.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Vinesh Phogat joins Congress: ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. उनके इस फैसले पर उनकी साथ रेसलर साक्षी मलिक का बयान आया है. साक्षी मलिक ने कहा हैं कि, 'वो रिजाइन कर रहे हैं और पार्टी ज्वाइन करेंगे. ये उनका व्यक्तिगत फैसला है. मेरे पास भी ऑफर था लेकिन मैं रेसलिंग और महिलाओं के साथ खड़ी हूं.' आपको बता दें कि, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मालिक ने कुश्ती फेडरेशन(WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था और दिल्ली के जंतर-मंतर में महीनों तक प्रोटेस्ट किया था. आइए आपको बताते हैं क्या-कहा साक्षी ने और विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का क्या है प्लान?