छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए वोटिंग , देख लीजिए कैसा है कांग्रेस-BJP का हाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट पाटन और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अंबिकापुर सीट पर वोटिंग चल रही है, दोनों का भविष्य आज EVM में बंद हो जाएगा. मतगणना 3 दिसम्बर को होगी.

ADVERTISEMENT

Chhattisgarh election
Chhattisgarh election
google news

Chhattisgarh election: छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है. प्रदेश में विधानसभा की कुल 90 सीटें है. छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को 20 सीटों पर पहले फेज की वोटिंग के बाद दूसरे फेज में आज 70 सीटों पर वोटिंग हो गई. आज कांग्रेस के बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट पाटन और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अंबिकापुर सीट पर वोटिंग चल रही है, दोनों का भविष्य आज EVM में बंद हो जाएगा. मतगणना 3 दिसम्बर को होगी. प्रदेश में सबसे बड़े चुनावी मुद्दे धान और तेंदुपत्ता की खरीद रहे है. योजनाओं की घोषणा और प्रचार में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) दोनों ने अपना पूरा दमखम झोंक दिया.