क्या कांग्रेस के लिए हिट रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा? पार्ट 2 की चर्चा से पहले समझिए
तीन राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद सवाल राहुल गांधी पर नहीं, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उठ रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा सफल थी या नहीं, राहुल गांधी इस डिबेट का हिस्सा हैं.
ADVERTISEMENT

Bharat Jodo Yatra Part 2
Bharat Jodo Yatra 2: तीन राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद सवाल राहुल गांधी पर नहीं, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उठ रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा सफल थी या नहीं, राहुल गांधी इस डिबेट का हिस्सा हैं. हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा नहीं गई थी लेकिन यात्रा के दौरान हुए चुनाव में कांग्रेस जीती तो क्रेडिट राहुल की यात्रा को मिला. कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का सीधा क्रेडिट भारत जोड़ो को मिला. लेकिन, एमपी, राजस्थान में भारत जोड़ो के बाद भी कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस विरोधी भारत जोड़ो यात्रा को नाकाम बता रहे हैं.