क्या दिल्ली CM हाउस में स्वाति मालिवाल से हुई बदसलूकी? जबर्दस्त चर्चा में है ये मामला, जानिए

पुलिस को कॉल करने वाले ने बताया कि, वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं और उन्होंने कहा कि, 'मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मुझे पिटवा दिया'.

ADVERTISEMENT

AAP's Rajya Sabha MP Swati Maliwal
AAP's Rajya Sabha MP Swati Maliwal
google news

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है. दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि, सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गई और कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया. और उन्होंने सीएम हाउस के भीतर खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. उन्होंने ये आरोप मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर लगाए गए हैं. इस कॉल के बाद जब दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें कोई नहीं मिला. हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, स्वाती मालीवाल थाने आई थी लेकिन उन्होंने कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई.