वायनाड उपचुनाव: पीएम मोदी पर जमकर बरसीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी, बता दिया उनका लक्ष्य!

प्रियंका गांधी ने कहा- "जब मेरे भाई के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया, तो यह आप ही थे जिन्होंने समझा कि वह सच्चाई और अधिकार के लिए लड़ रहे थे."

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: प्रियंका गांधी के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

प्रियंका गांधी ने वायनाड के मनंतवडी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया.

point

राहुल गांधी ने वायनाड के मनंतवडी में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया.

केरल के वायनाड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसीं. प्रियंका गांधी ने कहा कि "मोदी सरकार का उद्देश्य किसी भी तरह सत्ता में बने रहना है". कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को केरल के वायनाड में कहा कि केवल वायनाड के लोग ही समझते हैं कि उनके भाई, रायबरेली के सांसद राहुल गांधी सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं.