पश्चिम बंगाल चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी के हाथ अब लगी बड़ी जीत, इस चुनाव में 23 से 15 सीटों पर TMC का कब्जा!

West Bengal Bar Council Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी और TMC को बार काउंसिल चुनाव में बड़ी जीत मिली है. पश्चिम बंगाल बार काउंसिल की 23 निर्वाचित सीटों में TMC ने 15 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि बीजेपी को 3, लेफ्ट फ्रंट को 3 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं.

ADVERTISEMENT

West Bengal Bar Council Election
West Bengal Bar Council Election
Google CTA

15 सालों तक सत्ता पर कब्जा जमा कर रखने वाली ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 4 मई को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. हार ऐसी हुई की ममता बनर्जी खुद अपनी सीट नहीं बचा पाई और बीजेपी ने राज्य में नई सरकार बना ली. इस चुनाव के बाद राज्य में कई सियासी उठा-पटक हुए, TMC में विधायकों और सांसदों की टूट भी हुई. लेकिन अब बार काउंसिल की चुनाव में TMC के हाथ एक बड़ी जीत लगी है, जिससे की ममता बनर्जी और TMC दोनों को ही बड़ा नैतिक बल मिल सकता है. पश्चिम बंगाल बार काउंसिंल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस(TMC) ने 23 में 15 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को महज 3 सीटें मिली है.