West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में ममता या BJP...हवा का रुख किसकी तरफ, राजदीप सरदेसाई ने बता दिया?

Rajdeep Sardesai on West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर बड़ा राजनीतिक विश्लेषण सामने आया है. राजदीप सरदेसाई ने बताया कि इस बार मुकाबला विचारधारा नहीं बल्कि 'स्विगी पॉलिटिक्स' और SIR फैक्टर पर टिका है. ममता बनर्जी बनाम BJP की लड़ाई में महिला वोट बैंक, लक्ष्मी भंडार योजना और 3000 रुपये के वादे जैसे मुद्दे चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026
google news

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है. राज्य में मौजूद हर राजनीतिक दल जीतने के लिए प्रयास कर रहा है. न्यूज़ तक के विशेष कार्यक्रम 'साप्ताहिक सभा' में इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई और तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने बंगाल चुनाव के समीकरणों पर विस्तृत चर्चा की. राजदीप सरदेसाई के अनुसार, इस बार का चुनाव विचारधारा से ज्यादा 'स्विगी पॉलिटिक्स' (डिलीवरी पॉलिटिक्स) और नए 'SIR' फैक्टर पर टिका हुआ है.