West Bengal Election: मौसम नूर के लिए प्रचार करेंगे राहुल गांधी! जानिए कौन हैं ये कांग्रेस उम्मीदवार और उनका सियासी सफर
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में मालतीपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. राहुल गांधी 14 अप्रैल को मौसम नूर के समर्थन में मालदा में रैली करेंगे. जानिए कौन हैं मौसम नूर, उनका कांग्रेस से टीएमसी और फिर 'घर वापसी' तक का सियासी सफर, मालतीपुर सीट का समीकरण और इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में उनकी जीत की संभावनाएं.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस उम्मीदवार मौसम नूर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर है. इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा मालदा की मालतीपुर विधानसभा सीट की हो रही है, जहां से कांग्रेस ने दिग्गज नेता मौसम नूर को मैदान में उतारा है. ताजा अपडेट के अनुसार, कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी 14 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं और वे मौसम नूर के समर्थन में मालदा में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. आइए विस्तार से जानते है कौन है यह कांग्रेस प्रत्याशी?