West Bengal Election Survey: टीएमसी या भाजपा...किसके हाथ में जाएगी बंगाल की सत्ता की चाबी? चाणक्य स्ट्रेटजी के ताजा सर्वे में आया सामने

West Bengal election survey: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चाणक्य स्ट्रेटजी के ताजा सर्वे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. सर्वे के मुताबिक ममता बनर्जी की टीएमसी को 150-160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 110-120 सीटों पर सिमट सकती है. क्या ममता बनर्जी फिर बनाएंगी सरकार या होगा बड़ा उलटफेर? जानिए पूरा सीट और वोट शेयर का आंकड़ा.

ADVERTISEMENT

West Bengal election survey
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ताजा सर्वे आया सामने
google news

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से राज्य का राजनीतिक पारा और हाई हो गया है. सबके मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर इस चुनाव में बंगाल की सत्ता पर किसका कब्जा होगा? इसी बीच चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एक सबसे ताजा सर्वे सामने आया है, जिसके नतीजों ने सबको चौंका दिया है. चाणक्य स्ट्रेटजी(Chanakya Strategy) के ताजा सर्वे के मुताबिक बंगाल में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है और तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच काफी क्लोज फाइट देखने को मिल सकता है. विस्तार से जानिए सर्वे में क्या-कुछ सामने आया है.