Bengal Election Survey: ममता या सुवेंदु...पश्चिम बंगाल का पसंदीदा सीएम फेस कौन? C-Voter के सर्वे के आंकड़े हैरान कर देंगे
West Bengal election survey: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले C-Voter सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. क्या जनता एक बार फिर ममता बनर्जी पर भरोसा जता रही है या सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं नए सीएम चेहरा? जानिए पसंदीदा मुख्यमंत्री, सरकार के प्रदर्शन और बदलाव को लेकर जनता की राय क्या कहती है.
ADVERTISEMENT

West Bengal election survey
पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान के बीच विपक्ष मौजूदा ममता सरकार पर लगातार अटैकिंग मोड में नजर आ रही है. बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की जनता इस सरकार से त्रस्त हो गई है और साथ ही वे इस विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने का दावा भी कर रहे है. इसी सरगर्मी के बीच सी-वोटर ने ताजा सर्वे किया है, जिसके बेहद ही चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है. सर्वे के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है. आइए विस्तार से जानते है सर्वे के नतीजे.