'मैं उन्हें कैसे छोड़ दूं, जिन्हें मैंने दुर्गा...', बंगाल की राजनीति में सांसद पति सुदीप बने बागी तो विधायक पत्नी ममता के साथ!
West Bengal Political Crisis: पश्चिम बंगाल की सियासत में नया मोड़ तब आया जब TMC सांसद सुदीप बंदोपाध्याय बागी गुट में शामिल होकर NCPI के साथ चले गए, लेकिन उनकी विधायक पत्नी नयना बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए साफ कहा कि वह दीदी का साथ नहीं छोड़ेंगी. जानिए पति-पत्नी के अलग राजनीतिक रुख, नयना के 'दुर्गा' वाले बयान और बंगाल की बदलती राजनीति की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और उनकी विधायक पत्नी नयना बंदोपाध्याय
पश्चिम बंगाल में चल रहे सियासी उठा-पटक पर अभी पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है. रोज ना रोज नए झटके या नेताओं के बागी होने की वजह से राजनीतिक गलियारों की सरगर्मी अपने चरम पर है. इसी बदलाव के बीच अब एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां ममता बनर्जी और TMC को झटका देकर सांसद पति बागी हो गए, तो वहीं उनकी पत्नी अभी भी ममता बनर्जी के साथ खड़ी है और उनके नाम पर कसमें भी खा रही हैं. यहां तक कि विधायक ने यह भी कहा कि, मैं उन्हें कैसे छोड़ दूं, जिसे मैंने दुर्गा कहा है. यह कहानी किसी और की नहीं बल्कि सुदीप बंदोपाध्याय और उनकी पत्नी नयना बंदोपाध्याय की है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.