'TMC के 20 सांसद और 50 विधायक BJP में शामिल होने के लिए तैयार' , भाजपा सांसद के दावे ने मचाई हलचल!
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल! बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि TMC के 20 सांसद और 50 विधायक BJP में शामिल होने को तैयार हैं. काकोली घोष दस्तीदार के इस्तीफे और पार्टी के अंदर बढ़ती नाराजगी के बीच ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. जानिए क्या है पूरा राजनीतिक समीकरण और क्यों बढ़ी TMC की टेंशन.
ADVERTISEMENT

ममता बनर्जी को फिर लगता सकता है तगड़ा झटका!
West bengal News: पश्चिम बंगाल में जब से टीएमसी पार्टी और ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता गई है, वहां के समीकरण पूरी तरह बदलते हुए नजर आ रहे है. धीरे-धीरे अब TMC का आंतरिक कलह खुलकर सामने आने लगा है, जिससे की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं अपने चरम पर है. इसी बीच बीते कल यानी 26 मई को मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के बैठक में बारासात से TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार और 6 टीएमसी के विधायक भी पहुंचे थे. अब इन्हीं सबके बीच बीजेपी के कद्दावर नेता और बांकुड़ा सांसद सौमित्र खान ने बड़ा दावा किया है, जिससे ममता को और तगड़ा झटका लग सकता है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.