पश्चिम बंगाल: हार के बाद TMC में महासंग्राम? धरने से 44 विधायक नदारद, दो नगरपालिकाओं में पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद टीएमसी में आंतरिक कलह तेज हो गई है, जिसका अंदाजा विरोध प्रदर्शन से 44 विधायकों की अनुपस्थिति से लगाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल में महासंग्राम
पश्चिम बंगाल में महासंग्राम
google news

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों मिली शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर की कलह अब खुलकर सड़कों पर आने लगी है. पार्टी के अंदर चल रही इस बगावत के संकेत उस वक्त साफ हो गए, जब चुनाव के बाद आयोजित टीएमसी के पहले ही बड़े विरोध प्रदर्शन से आधे से ज्यादा विधायक गायब रहे. इतना ही नहीं, दो स्थानीय नगरपालिकाओं में पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे ने ममता बनर्जी के खेमे में हड़कंप मचा दिया है.