28 मिनट के इंटरव्यू में राहुल गांधी को क्या-क्या बता गए पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक?

जम्मू कश्मीर पर बोलते हुए मालिक ने कहां कि राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और जल्द से जल्द चुनाव करना चाहिए. 370 को हटाने से प्रदेश को जितना नुकसान नहीं हुआ उतना पूर्णराज्य का दर्जा छीनने से हुआ है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi With Satyapal Malik
Rahul Gandhi With Satyapal Malik
google news

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक के साथ एक इंटरव्यू शेयर किया है. 28 मिनट लंबे इस इंटरव्यू की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. बढ़ई, मैकेनिक, किसान के बाद राहुल अब इंटरव्यूवर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस इंटरव्यू में सत्यपाल मालिक PM मोदी और बीजेपी पर हमलावर नजर आ रहे हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं लिख कर दे रहा हूं 2024 में भाजपा की सरकार नहीं आएगी.