उत्तराखंड के UCC में क्या है? देश में इसे लागू करने का मामला कहां तक पहुंचा, अड़चनें भी जानिए

समान नागरिक संहिता सभी धर्मों और समुदायों के लिए एकसमान कानून करने की बात करता है. भारत विविधताओं का देश है. आदिवासी जनजातियों से लेकर विभिन्न धर्मों के अपने अलग-अलग रीति-रिवाज और प्रथाएं है.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand, Uniform Civil Code
Uttarakhand, Uniform Civil Code
Google CTA

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड- UCC) बिल लाने की तैयारी है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है की प्रदेश सरकार अगले सप्ताह विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाएगी. इसमें UCC बिल पास करा इसे कानूनी दर्ज दिया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड, गोवा के बाद देश का दूसरा ऐसा राज्य होगा जहां UCC लागू होगा. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित राज्य मध्य प्रदेश और गुजरात ने भी UCC के लिए समितियां बनाई हैं. केंद्र सरकार भी UCC के संदर्भ में विधि आयोग से लगातार परामर्श कर रही है.