एक्सक्लूसिव: मनोज तिवारी को पटखनी देने के लिए कन्हैया कुमार के पास क्या है प्लान?
पीएम मोदी के बयान कि, मनमोहन सिंह ने कहा था कि, देश की संपत्ति पर मुसलमानों का अधिकार है' पर कन्हैया ने कहा कि, मनमोहन सिंह के बयान को लेकर पीएम झूठ बोल रहे हैं और गुमराह कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस ने पार्टी के स्टार नेता कन्हैया कुमार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली वही सीट है जहां से बीजेपी के नेता मनोज तिवारी दो बार से सांसद हैं. कांग्रेस कन्हैया को यहां से उम्मीदवार बनाकर मास्टर स्ट्रोचल दिया था क्योंकि ये दोनों नेता बिहार से आते हैं और इस सीट पर यूपी-बिहार के वोटर निर्णायक भूमिका निभाते है. हालांकि कन्हैया के उम्मीदवार बनए जाने के बाद से ही पार्टी में ही उनका विरोध देखने को मिल रहा है. वैसे अब कुछ भी हो कन्हैया पूरे चुनावी मूड में नजर आ रहे हैं और मनोज तिवारी को पटखनी देने की बात कर रहे है. इन्हीं सब के बीच हमारे सहयोगी चैनल इंडिया टुडे की मौसमी सिंह ने कन्हैया कुमार का इंटरव्यू किया है. इस इंटरव्यू में कन्हैया ने मनोज तिवारी, बीजेपी पीएम मोदी और तेजस्वी यादव पर बेबाक तरीके से अपनी बात राखी है. आइए आपको बताते हैं इस इंटरव्यू के कुछ प्रमुख अंश.