राजस्थान में ED का छापा पड़ा तो गहलोत के समर्थन में उतर गए सचिन पायलट, विवाद खत्म हो गए क्या?

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लंबे अर्से से विवाद के चर्चे हैं. पर गुरुवार को नजारा बदला हुआ था. पायलट की पीसी तो शायद इसी ओर इशारा कर रही है.

ADVERTISEMENT

Sachin Pilot Press Confrence on Vaibhav Gahlot and ED
Sachin Pilot Press Confrence on Vaibhav Gahlot and ED
google news

Rajasthan News: राजस्थान में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे से हड़कंप मच गया. ED ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर रेड की. सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी ED का समन मिला. पर इससे कहीं ज्यादा चर्चे में रहा सचिन पायलट का आक्रामक रुख. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पहले ट्वीट कर गहलोत सरकार का खुलकर समर्थन किया. फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. ऐसे में सवाल खड़ा हुआ कि क्या कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का विवाद अब सुलझ चुका है?