विपक्ष के नेता बने राहुल गांधी तो 'शैडो पीएम' पद का शुरू हुआ जिक्र, समझिए क्या होता है ये
ब्रिटेन की संसदीय व्यवस्था से ही भारत में विपक्ष का नेता पद बना लेकिन शैडो पीएम या शैडो कैबिनेट भारत में नहीं आया. राहुल गांधी चाहें तो विपक्ष के नेताओं की एक टीम बना सकते हैं जो अलग-अलग मंत्रालयों के कामकाज पर नजर रख सकती है.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव बाद संसद में जो जहां था वहीं रहा. मोदी तीसरी बार पीएम बनकर सत्ता पक्ष में बैठे. राहुल गांधी विपक्ष की बेंच पर. बदलाव ये हुआ कि कांग्रेस को 99 सीटें मिलने से राजनीति जरूर पलट गई है. कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी थी. आज भी है लेकिन उसके हिस्से में 10 साल बाद विपक्ष के नेता का संवैधानिक पद आ गया है. राहुल गांधी बन गए विपक्ष के नेता और उन्हें कहा जा रहा है शैडो पीएम. शैडो पीएम राहुल गांधी क्या करेंगे, क्या रोल रहेगा? आइए जानते हैं विस्तार से.