'राहुल ने संविधान बदलने की बात पकड़ी तो...' अनुप्रिया पटेल ने बता दिया यूपी में BJP कहां हारी
बीजेपी की पार्टनर अपना दल सोनोवाल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल पहली बार यूपी की हार-जीत पर बोली हैं. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया पटेल ने चौंकाने वाला बयान दिया कि विपक्ष के संविधान बदलने वाले नैरेटिव से नुकसान हुआ.
ADVERTISEMENT

Anupriya Patel: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से हासिल नहीं कर पाई लेकिन फिर भी सरकार एनडीए की बनी. विपक्ष में राहुल गांधी ही बैठे. वैसे तो सब पहले जैसा रहा लेकिन माहौल ये बना कि सरकार में बैठकर भी बीजेपी सदमे में है. विपक्ष में होकर भी इंडिया ब्लॉक वाले पार्टी मूड में हैं. चुनाव बाद बीजेपी में दिल्ली से लखनऊ तक खलबली मची है. सबसे बड़ी हार यूपी में हुई जहां 80 में से 80 सीटें जीतने का इरादा था लेकिन मिली सिर्फ 33. एक्स्ट्रा कुछ मिला नहीं, जो था वो भी हाथ से चला गया.