Lok Sabha Results: EXIT Poll के नतीजे गलत साबित होने पर कोई लाइव टीवी में रोया तो किसी ने मांगी माफी 

Lok Sabha Results: Today's चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होने पर माफी मांगी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Results: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने जनता, नेता के साथ-साथ EXIT Poll करने वाली एजेंसियों सभी को चौंका के रख दिया है. वैसे लोकसभा चुनाव में जहां करीब सभी EXIT Polls के अनुमान गलत साबित हुए है वहीं आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनाव में उनकी भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है. हालांकि लोकसभा में सीटों के अनुमान पर सभी फेल साबित हो गए है. अब हाल ये है कि, सभी का विश्वास EXIT Polls के नतीजों से उठ गया है. कल जब नतीजे आए तब Axis My INDIA के प्रदीप गुप्ता भावुक हो गए और लाइव टीवी पर रो दिए. ऐसे ही Today's चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होने पर माफी मांगी है.