दिल्ली की नई CM आतिशी की कहानी, इंट्रेस्टिंग है 'मार्लेना' टाइटल के पीछे का इनका किस्सा
Delhi New CM: आतिशी मार्लेना दिल्ली कैबिनेट की एकमात्र महिला मंत्री हैं. जिनके पास वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पावर, राजस्व, कानून, योजना आदि सहित सबसे अधिक 14 विभागों की जिम्मेदारी है और वह उन्हें पूरी जिम्मेदारी से संभाल रही हैं.
ADVERTISEMENT

आतिशी मार्लेना को दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री चुना गया है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
आतिशी मार्लेना ने सेंट स्टीफेंस के साथ ही ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की है
आतिशी एकमात्र मंत्री हैं, 14 विभागों की जिम्मेदारी संभालती हैं
Who is Atishi Marlena: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी मार्लेना. आज यानि मंगलवार को 11.30 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई. उन्हें केजरीवाल और सिसोदिया की पसंद माना जाता है. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 4.30 बजे राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे.