27 साल में पहली जीत, 8 बार रह चुके हैं विधायक... सोनिया गांधी के करीबी डीके शिवकुमार संभालेंगे कर्नाटक में सीएम की गद्दी?
डीके शिवकुमार ने अपने राजनीतिक करियर में अब तक सथानूर और कनकपुरा सीटों से लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव जीता है. वर्तमान में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की खबरों के बीच उन्हें कर्नाटक के अगले सीएम पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

डी के शिवकुमार
कर्नाटक की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. साल 2023 में बंपर जीत के बाद सूबे की सत्ता संभालने वाली कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. हाल ही में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब हर किसी की नजरें डीके शिवकुमार पर टिकी हैं, जिन्हें कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में आईए जानते हैं कि आखिर कौन हैं डीके शिवकुमार, जिन्हें कांग्रेस का कनकपुरा बंडे यानी कनकपुरा की चट्टान कहा जाता है.