Shesh Bharat: कौन हैं जेबी माथेर? संसद में राहुल गांधी संग वायरल वॉक से चर्चा में आईं केरल की सांसद

जेबी माथेर केरल से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं. संसद परिसर में राहुल गांधी के साथ उनकी सहज बातचीत और वॉक का वीडियो वायरल हो रहा है. जेबी का परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है. उन्होंने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति शुरू की और 2022 में राज्यसभा पहुंचीं.

ADVERTISEMENT

jebi mather
jebi mather
Google CTA

संसद परिसर में राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहद सहज, खुशनुमा और दोस्ताना अंदाज में चहलकदमी करने वाली जेबी माथेर इस समय राजनीति गलियारों और सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा कौतूहल बन चुकी हैं. संसद के मानसून सत्र के दौरान दोनों नेताओं के बीच दिखी इस शानदार ट्यूनिंग और कमाल की केमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान खींचा है, क्योंकि अमूमन राहुल गांधी किसी भी सांसद के साथ संसद परिसर में इस तरह इतने हल्के-फुल्के और बेबाक अंदाज में बातचीत करते नहीं दिखते.