कौन हैं जिजी थॉमसन? जिनके एक पुराने खुलासे ने बढ़ा दी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की टेंशन!

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने बड़ा दावा किया है. थॉमसन के मुताबिक, 2016 में ज्ञानेश कुमार ने उन्हें BJP के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक नया दावा किया गया है. केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने दावा किया है कि साल 2016 में एक फ्लाइट के दौरान ज्ञानेश कुमार ने उन्हें BJP के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था. थॉमसन के मुताबिक, उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था.