Shesh Bharat: KCR से कांग्रेस और फिर BJP... कौन हैं कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, जो E20 केस में बने सरकार के 'असेट'?

Shesh Bharat: कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी तेलंगाना से बीजेपी सांसद और इंजीनियर-बिजनेसमैन हैं. E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच उन्होंने पेट्रोल और इथेनॉल का लाइव प्रयोग किया. रेड्डी ने सरकार की इथेनॉल नीति का समर्थन किया. हालांकि, E20 से माइलेज और पुराने वाहनों के इंजन पर असर को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल अब भी जारी हैं.

ADVERTISEMENT

Konda Vishweshwar Reddy
Konda Vishweshwar Reddy
Google CTA

Shesh Bharat: राजनीति में बयानबाजी सब करते हैं. आरोप-प्रत्यारोप रोज होते हैं. लेकिन जब विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और सरकार का एक सांसद खुद साइंटिस्ट बनकर लाइव कैमरे पर दूध का दूध और पानी का पानी कर दे. तो समझना चाहिए कि वो नेता सिर्फ एक सांसद नहीं. बल्कि अपनी पार्टी और सरकार के लिए सबसे बड़ा असेट बन चुका है.