8 करोड़ से 100 करोड़, पांच साल में इतनी संपत्ति बढ़ाने वाली सिद्धि कुमारी कौन हैं?

बीकानेर के राजसी परिवार की सिद्धि कुमारी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा तो इनके बारे में चर्चाएं तेज हो गईं.

ADVERTISEMENT

Siddhi Kumari
Siddhi Kumari
google news

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की सियासत में राजसी परिवारों का हमेशा एक जबर्दस्त दखल देखने को मिलता रहा है. इस बार भी राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कई राजसी परिवारों के कैंडिड्ट्स के चर्चे हैं. ऐसी ही एक उम्मीदवार हैं सिद्धि कुमारी. बीकानेर के राजसी परिवार की सिद्धि कुमारी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा तो इनके बारे में चर्चाएं तेज हो गईं. असल में इनकी संपत्ति में पिछले पांच सालों के दौरान गजब का उछाल देखा गया.