TamilNadu Politics: तमिलनाडु में एक सीट का इतना बड़ा सियासी हंगामा! कौन हैं थारहाई कुथबर्ट और क्यों बदली जगह?

तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस विधायक थारहाई कुथबर्ट की सीट सत्ता पक्ष से विपक्ष की फ्रंट रो में बदले जाने पर सियासी विवाद शुरू हो गया है. यह बदलाव राहुल गांधी और थलापति विजय को लेकर चल रही पीएम पद की बहस के बीच हुआ. कांग्रेस इसे नियमों के तहत बदलाव बता रही है, जबकि इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

TamilNadu Politics
TamilNadu Politics
Google CTA

संसद या विधानसभा में कौन कहां बैठेगा-यही सत्ता का खेल है. जो सत्ता में है, वो स्पीकर के राइट हैंड वाले बेंच पर बैठेगा. जो हारा हुआ है, विपक्ष वो स्पीकर के लेफ्ट हैंड वाली बेंच का हकदार बनता है. चुनाव इसलिए तो होते हैं कि कौन लेफ्ट जाएगा, कौन राइट में जाएगा. तमिलनाडु विधानसभा में एक विधायक की सीट क्या बदली, उससे थलापति विजय की सरकार की बुनियाद हिलने का संकेत मान लिया गया है. अकेली एक सीट का संग्राम ये है कि कल तक जो कांग्रेस विधायक थलापति विजय के साथ सत्ता पक्ष में बैठ रही थीं, उन्हें स्पीकर ने अचानक उठाकर विपक्ष की बेंच में बिठा दिया. कागजों पर इसे सिर्फ 'प्रोटोकॉल' कहा जा रहा है, लेकिन तमिलनाडु की राजनीति में सी. जोसेफ विजय और कांग्रेस के बीच दरार का सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है.