कौन थे नफे सिंह राठी जिनकी हत्या पर हरियाणा में मचा है बवाल? अबतक ये सब पता चला

हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार और उनकी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल का एक अलग ही रुतबा है. नफे सिंह राठी इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अभय चौटाला के बहुत खास माने जाते रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Nafe Singh Rathi: इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की बीते दिन हरियाणा के बहादुरगढ़ में बदमाशों ने दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने राठी की फार्च्यूनर कार पर 30 राउंड से भी ज्यादा फायरिंग किया जिसमें उनकी मौत हो गई. हमले में उनके एक साथी की भी मौत हुई, वहीं कई अन्य घायल है. घटनास्थल के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, चार शूटर्स एक संदिग्ध गाड़ी में सवार होकर आये थे और राठी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. नफे सिंह राठी की मौत के बाद हरियाणा की सियासत में जमकर बवाल मचा हुआ है. कोई हरियाणा में जंगल राज बता रहा है तो कोई बीजेपी सरकार को ‘नाकाम सरकार’ बता रहा है. इन सभी के बीच सवाल ये उठ रहा है कि, आखिर कौन थे नफे सिंह राठी जिनकी मौत पर चढ़ा हुआ है हरियाणा का सियासी पारा.