Shesh Bharat: चंद्रबाबू नायडू को क्यों पड़ी ज्ञानेश कुमार का समर्थन करने की जरूरत?
केंद्र की एनडीए सरकार में किंगमेकर बने चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र के वित्तीय हितों और राजनीतिक अस्तित्व को साधने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बचाव किया है.
ADVERTISEMENT

चंद्रबाबू नाडयू-ज्ञानेश कुमार
Shesh Bharat: राजनीति की बिसात पर न कोई स्थायी दोस्त होता है और न कोई स्थायी दुश्मन. होते हैं तो सिर्फ स्थायी समीकरण. देश राजनीति के सबसे चतुर खिलाड़ियों में शुमार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर देश की राजनीति के सेंटर में आ गए हैं. चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के विवाद पर जब एनडीए के ज्यादातर सहयोगी चुप्पी साधे बैठे हैं तब चंद्रबाबू नायडू ने आगे बढ़कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का खुला समर्थन कर दिया.
