दिल्ली के नए CM के लिए अपने नाम का ऐलान होते ही आतिशी ने क्यों कहा- ये दुख की घड़ी है

आतिशी ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी में ही हो सकता है, जहां पहली बार की विधायक को मुख्यमंत्री बना दिया जाए. मैं खुश हूं कि अरविंद केजरीवाल जी ने मुझ पर भरोसा किया, इसके साथ ही दुख भी है कि अरविंद केजरीवाल जी इस्तीफा दे रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: Office of Atishi के सोशल मीडिया 'X' से.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आतिशी ने कहा- दूसरी पार्टी में होती तो टिकट भी नहीं मिलता.

point

आतिशी बोलीं- दिल्ली के एक ही मुख्यमंत्री हैं, वो हैं- अरविंद केजरीवाल.

दिल्ली को एक बार फिर महिला सीएम मिलने वाली है. मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायक दल की मीटिंग में आतिशी के नाम का ऐलान हो गया. इसके बाद आतिशी का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और मेरे गुरु का धन्यवाद. आतिशी ने ये भी कहा कि दिल्ली के एक ही मुख्यमंत्री हैं और वो हैं अरविंद केजरीवाल. ध्यान देने वाली बात है कि दिल्ली को इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के रूप में दो महिला मुख्यमंत्री मिल चुकी हैं. अब तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी होंगी.