Vijay Factor: जन्मदिन के बहाने सियासी दांव, PM मोदी ने भागवत की तारीफ कर क्या संदेश दिया?

Vijay Factor: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर लेख लिखकर उनकी और RSS की तारीफ की. मोदी ने भागवत को "पारस मणि" बताया और RSS के योगदान को सराहा है. विश्लेषकों का मानना है कि यह लेख BJP अध्यक्ष के चुनाव में RSS का समर्थन पाने की रणनीति हो सकती है.

ADVERTISEMENT

Photo: RSS Cheif Mohan Bhagwat & PM Modi
Photo: RSS Cheif Mohan Bhagwat & PM Modi
Google CTA

Vijay Factor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी. इस अवसर पर उन्होंने देश भर के प्रमुख अखबारों में एक लेख लिखा, जिसमें उन्होंने भागवत और आरएसएस की जमकर तारीफ की. इस लेख में पीएम मोदी ने मोहन भागवत के व्यक्तित्व, उनके योगदान और उनके पिता के साथ संबंधों का उल्लेख किया. उन्होंने भागवत को "परम पूज्य सरसंघचालक जी" कहकर संबोधित किया, जो संघ के भीतर सम्मान का सबसे बड़ा सूचक है.