राहुल गांधी ने क्यों छोड़ दी अमेठी की सीट? इनसाइड स्टोरी तो अब आई सामने

राशिद किदवई लिखते हैं कि, संयोग से 2019 में यह मान लिया गया था कि, राहुल अमेठी और वायनाड से जीतेंगे और प्रियंका गांधी के लिए अमेठी छोड़ देंगे. हालांकि चुनाव के नतीजे इसके उलट आ गए. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress News: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज जाकर अमेठी और रायबरेली को लेकर बना हुआ सस्पेंस खत्म हो गया. राहुल गांधी ने रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से नामांकन कर दिया. अमेठी से राहुल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अंत में आखिरकार उन्होंने रायबरेली से पर्चा भरा. अब इसी बात को लेकर जमकर सियासत देखने को मिल रही है. कांग्रेस तो इसे अपनी स्ट्रैटिजी बताई है लेकिन बीजेपी, पीएम मोदी और अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल और कांग्रेस को जमकर घेरा है. इन्हीं सब बातों पर सीनियर पत्रकार और राजनैतिक विश्लेषक राशिद किदवई ने इंडिया टुडे में इसपर अपना ओपिनियन लेख लिखा हैं. आइए आपको बताते हैं राहुल के अमेठी छोड़ रायबरेली जाने पर राशिद किदवई का क्या है विचार.