आधी रात को ही क्यों हुआ भारत की आजादी का ऐलान? 15 अगस्त से जुड़ा ये राज शायद नहीं जानते होंगे

15 अगस्त 1947 को भारत की आजादी की तारीख लॉर्ड माउंटबेटन ने तय की थी. लेकिन ज्योतिषियों ने इस दिन को अशुभ बताया. तारीख बदलना संभव नहीं था, इसलिए आजादी का समय आधी रात तय किया गया. 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्रि भारत स्वतंत्र हुआ और जवाहरलाल नेहरू ने ऐतिहासिक भाषण दिया.

ADVERTISEMENT

India Independence Day
India Independence Day
Google CTA

15 अगस्त 1947... यह तारीख सुनते ही हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तारीख पर हम हर साल आजादी का जश्न मनाते हैं, 1947 में देश के बड़े-बड़े ज्योतिषी उस दिन आजादी देने के बिल्कुल खिलाफ थे?