देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस?

यूनाइटेड नेशन की महासभा ने साल 1954 में प्रत्येक वर्ष के 20 नवंबर को चिल्ड्रन डे मनाने की घोषणा की थी. पहले भारत में भी इसी दिन बाल दिवस मनाया जाता था.

ADVERTISEMENT

Pandit Jawaharlal Nehru with Children's
Pandit Jawaharlal Nehru with Children's
Google CTA

Children’s Day: आज यानी 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है. आज ही के दिन बाल दिवस भी मनाया जाता है. बच्चे पंडित नेहरू को हमेशा प्यारे रहे. वे बच्चों से बहुत प्रेम और स्नेह रखते थे. उनका मानना था कि, बच्चे राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पंडित नेहरू का फेमस स्टेटमेंट अक्सर कोट किया जाता है कि, ‘आज के बच्चे ही कल का भारत बनाएंगे’. बच्चों के बीच वे बहुत लोकप्रिय थे. बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे.