अपनी ही सरकार के खिलाफ स्टैंड क्यों ले रहे है मंत्री चिराग पासवान, क्या है इसके पीछे की वजह? जानिए 

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा, 'हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो.' उन्होंने जाति जनगणना के समर्थन में अपनी पार्टी का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि जाति जनगणना अगली जनगणना का हिस्सा होनी चाहिए, क्योंकि समुदाय-आधारित विकास योजनाओं के लिए सही आंकड़े जरूरी होते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Chirag Paswan
google news

Chirag Paswan: लोकसभा चुनाव के बाद देश में तीसरी बार PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनी. इस बार की सरकार 2014 और 2019 की सरकारों से अलग है. तब बीजेपी को अकेले दम पर बहुमत मिला था अब पार्टी अपने सहयोगियों के दम पर सरकार में है और उसका असर भी दिख रहा है. एक के बाद सरकार ने अपने कई फैसलों पर यू-टर्न ले चुकी है. बीजेपी के कई सहयोगी अपने ही सरकार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे है. समें एक प्रमख नाम केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का है. चिराग पासवान सरकार बनने के बाद से ही अब तक चार बाद NDA से अलग स्टैंड ले चुके हैं.