पंजाब में कांग्रेस-AAP की करीबी को काउंटर करने के लिए फिर अकालियों के साथ आयेगी BJP?

कांग्रेस ने भी INDIA अलायंस में सीट शेयरिंग पर एक्शन शुरू कर दिया है. पंजाब कांग्रेस के नेताओं की राय ली गई कि, आप के साथ अलायंस का क्या करना है. आप नेताओं के सॉफ्ट होने के बाद भी कांग्रेस के मन में शायद कुछ और ही चल रहा है.

ADVERTISEMENT

INDIA Alliance
INDIA Alliance
Google CTA

INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव के लिहाज से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार की तुलना में पंजाब छोटा राज्य है. राज्य में लोकसभा की 13 सीटें है, लेकिन इन सीटों के लिए जोरदार जोर-आजमाइश चल रही है. पंजाब की दिग्गज पार्टियां कांग्रेस, आप, अकाली दल और बीजेपी सभी अकेले चुनाव लड़ने से घबरा रहा है. आम आदमी पार्टी(आप) के केजरीवाल-भगवंत मान ने बिना कांग्रेस को साथ लिए 13 सीटें लड़ने का दावा भी ठोंका लेकिन अब उनके तेवर सॉफ्ट हो गए है. बीजेपी और अकाली दल भी इगो की लड़ाई में अलग-अलग हुए, लेकिन अब खबर है कि दोनों का तालमेल बैठ गया है.