क्या हरियाणा की इन 20 सीटों पर पलट जाएगा खेल? चुनाव आयोग के पास ये जानकारी लेकर पहुंची कांग्रेस
जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया X पर एक चुनाव आयोग को दिया गया ज्ञापन शेयर करते हुए कहा- '9 अक्टूबर को चुनाव आयोग को उठाए गए मुद्दों और प्रस्तुत किए गए ज्ञापन के बाद, हमने अब हरियाणा के 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में गंभीर और स्पष्ट अनियमितताओं को उजागर करते हुए एक अपडेटेड ज्ञापन प्रस्तुत किया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कांग्रेस पार्टी ने 20 सीटोें पर ईवीएम की बैटरी समेत दूसरी गड़बड़ियों का आरोप लगाया.
पार्टी ने 20 चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है.
हरियाणा चुनाव का रिजल्ट अभी भी कांग्रेस पार्टी के गले नहीं उतर पा रहा है. वजह है ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल के अलावा कई अनुमानों में पार्टी को बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा था. रिजल्ट आते ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा और वे इसके पीछे की वजह को ढूढने में लग गई. कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया.