#BoycottMaldives के बाद लगेगा मालदीव को झटका? पर्यटन, इम्पोर्ट सभी पर खतरा जानें इसके बारे में

लदीव की अर्थव्यवस्था में लगभग 25 फीसदी योगदान टूरिज्म का है. यानी टूरिज्म सीधे तौर पर मालदीव की GDP का लगभग चौथाई हिस्सा है. रोजगार में भी मालदीव के लोगों के लिए पर्यटन ही सबसे बड़ा आधार है.

ADVERTISEMENT

#BoycottMaldives के बाद लगेगा मालदीव को झटका, Tourism, Imports सब पर खतरा, जानें कितनी है आबादी भी
#BoycottMaldives के बाद लगेगा मालदीव को झटका, Tourism, Imports सब पर खतरा, जानें कितनी है आबादी भी
Google CTA

Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना और दूसरे नेताओं द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों के बाद दोनों देशों में हंगामा मचा हुआ. सोशल मीडिया पर भी पिछले तीन दिनों से #ExploreIndianIslands और #BoycottMaldives लगातार ट्रेंड कर रहा है. अब जब मालदीव की इतना चर्चा हो ही रही है तो, आईए आपको विस्तार से बताते हैं मालदीप के बारे में कि, हर साल कितने भारतीय मालदीव जाते हैं, भारत से मालदीव क्या इम्पोर्ट करता है, और इस बॉयकॉट मूवमेंट से मालदीप की अर्थव्यवस्था पर कितना असर पड़ सकता है.