कांग्रेस के साथ मिल अमित शाह के ‘मिशन 35’ को फेल कर ममता बनर्जी बचाएंगी बंगाल का गढ़?
बंगाल के ओपिनियन पोल का अनुमान ममता के लिए राहत भरा है वहीं बीजेपी के लिए संतोष की बात है. एबीपी न्यूज सी वोटर का अनुमान है कि तृणमूल कांग्रेस को प्रदेश की 42 सीटों में से 23-25 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 16 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

Mamta Amit Shah
Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल पर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) का फोकस आज से नहीं बल्कि 35-40 सालों से है. अटल-आडवाणी के वक्त में ही बंगाल बीजेपी के लिए संभावना वाला राज्य बना था. 1998 के लोकसभा चुनाव में पहली बार बंगाल की दमदम सीट से चुनाव जीतकर आए तपन सिकदर थे जो बाद में वाजपेयी सरकार में टेलीकॉम मंत्री भी बने. हालांकि बंगाल न तो लेफ्ट के रहते बीजेपी के काबू में आ पाया न ही ममता के समय में.