पश्चिम बंगाल के लोकसभा चुनाव में चलेगा मोदी मैजिक या ममता दीदी करेंगी खेला? ओपिनियन पोल से समझिए
दक्षिण-पूर्व बंगाल में ममता बनर्जी का जलवा देखने को मिल सकता हैं. TMC यहां की सात सीटें तो वहीं बीजेपी चार सीटें और कांग्रेस एक सीट जीत सकती है.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Elections Opinion Poll 2024: देश में चुनाव की घोषणा के बाद लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया टीवी-सीएनएक्स का लेटेस्ट ओपिनियन पोल आया है. इस सर्वे में पश्चिम बंगाल के आंकड़े सीएम ममता बनर्जी के लिए चौकाने वाले है. पश्चिम बंगाल के सर्वे में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस(TMC) अपने पिछले प्रदर्शन से भी खराब स्थिति में नजर आ रही है. इस सर्वे के आंकड़े बीजेपी के लिए राहत भरे है. वहीं इस बार कांग्रेस का 'डिब्बा गोल होता' नजर आ रहा है. आइए आपको बताते हैं इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर क्या है पश्चिम बंगाल की जनता का मूड.