क्या 2029 में लागू हो जाएगा वन नेशन, वन इलेक्शन?

आपने वन नेशन-वन इलेक्शन यानी एक देश, एक चुनाव की खूब चर्चा सुनी होगी. पिछले दिनों मोदी सरकार ने इसे लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई.

ADVERTISEMENT

Election
Election
Google CTA

One Nation One Election: इस बीच आपने वन नेशन-वन इलेक्शन यानी एक देश, एक चुनाव की खूब चर्चा सुनी होगी. पिछले दिनों मोदी सरकार ने इसे लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई. लोगों को लगा कि क्या सरकार 2024 में ही वन नेशन-वन इलेक्शन कराने के मूड में है? लेकिन यह मामला 2029 तक जाता नजर रहा है.

पीटीआई भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि विधि आयोग 2029 से लोकसभा चुनाव के साथ सभी चुनाव कराने का फॉर्म्युले पर काम कर रहा है. विधि आयोग इसके लिए मैकेनिज्म तैयार कर रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि 2029 तक इसे कराने के लिए विधानसभाओं के कार्यकाल इसी हिसाब से बढ़ाने या घटाने का सुझाव दिया जा सकता है.

भारत में वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने के समर्थकों का तर्क ये है कि बार-बार चुनाव कराने में काफी पैसा खर्च होता है. राजनीतिक दल भी बेतहाशा खर्च करते हैं. वन नेशन-वन इलेक्शन से इसपर लगाम लगेगी. सरकारों में स्टेबिलिटी का भाव भी बढ़ेगा. इसके विपक्ष में भी तर्क हैं. सबसे बड़ा मुद्दा क्षेत्रीय मुद्दों की उपेक्षा के खतरे का है. भारत में 28 राज्य है, जिनमें अनेक क्षेत्रीय दल हैं. सबके अपने अलग मुद्दे हैं. एक साथ चुनाव होने पर ये मुद्दे पीछे छूट जाएंगे. इसके विरोधियों का तर्क है कि सत्ताधारी दल अपने रसूख का प्रयोग कर चुनावों में घपलेबाजी कर सकता है.